एबीएन सेंट्रल डेस्क। पेंसिल्वेनिया के केनीवुड मनोरंजन पार्क में हैलोवीन-थीम वाले कार्यक्रम के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग होने की खबर सामने आई है। इस गोलीबारी में पांच लोग बुरी तरह घायल बताए जा रहे हैं। घटना शनिवार रात करीब 11 बजे पिट्सबर्ग के वेस्ट मिफ्लिन में शुरू हुई। घटना के बाद बड़ी संख्या में आपातकालीन सेवाओं को घटनास्थल पर बुलाया गया है, जिनमें एम्बुलेंस और एक मेडिकल हेलीकॉप्टर भी शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार, कम से कम 5 लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो बंदूक की गोली के शिकार हुए। जबकि दो लोग ऐसे थे जिन्हें दूसरी चोटें आईं हैं। माना जा रहा है कि घटनास्थल से भागते समय ये लोग घायल हुए हैं। एक अधिकारी ने लोगों से कहा कि इलाके में इस समय चल रही आपातकालीन सेवाओं के कारण केनीवुड पार्क में इस समय जाने से बचें। जैसे ही हमारे पास अधिक जानकारी आती है लोगों को उसके बारे में बताया जायेगा। केनीवुड पार्क ने एक बयान में कहा कि पार्क रात के लिए बंद क दिया गया है और सभी मेहमान बाहर निकल गये हैं। हम स्थानीय कानून लागू करने वाली एजेंसियों के साथ काम कर रहे हैं। हमारे मेहमानों और टीम के सदस्यों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse