मन की बात... पीएम मोदी ने बढ़ाया रांची की महिला समूह शोभा दीदी का हौसला

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर महीने अंतिम रविवार को मन की बात करते हैं और इस दौरान किसी ना किसी विषय पर प्रधानमंत्री लोगों से रूबरू होकर चर्चा करते हैं। जहां आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में झारखंड की राजधानी रांची की शोभा दीदी और उनके समूह पर भी चर्चा की। रांची की महिला समूह का पीएम मोदी ने बढ़ाया हौसला : मन की बात के दौरान शोभा दीदी कि समूह स्क्रीन में दिखी। संभावना जताई जा रही थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शोभा दीदी से चर्चा करेंगे। मगर इतना सही शोभा दीदी की महिला समूह का उत्साह काफी बढ़ गया। इस समूह की महिलाओं का कहना है कि हम घर में रहकर बहुत छोटे रूप से इस व्यापार को शुरू किये थे और पूरी तरह से यह इको फ्रेंडली है। वेस्टेज सामानों से हम गुड़िया (डॉल) बनाते हैं और इस गुड़िया (डॉल) में झारखंड समेत देश के कई राज्यों की संस्कृति इसके माध्यम से दर्शाया जाता है। जो लोगों को काफी पसंद आता है। आज हमारे समूह से कई लोग जुड़ चुके हैं और प्रधानमंत्री के मूल मंत्र मेक इन इंडिया को बढ़ावा मिल रहा है। हमारे हाथों से बने खिलौने गुड़िया (डॉल) सिर्फ देश में नहीं विदेशों में भी इसकी मांग बढ़ रही है और आज प्रधानमंत्री के इस प्रयास से हमें और बढ़ावा मिलेगा। वहीं मन की बात को लेकर भाजपा के विधायक सीपी सिंह ने कहा कि प्रत्येक माह प्रधानमंत्री अंतिम रविवार को मन की बात करते हैं और देश के लोगों से चर्चा करते हैं, आज भी आपने देखा होगा रांची के महिला समूह जो डॉलर गुड़िया बनाती है उन लोगों के बारे में चर्चा की और प्रधानमंत्री का मूल मंत्र है लोकल फॉर वोकल। उस को बढ़ावा देने के लिए लगातार लोग काम कर रहे हैं और रांची की महिलाएं जब काम कर रही है, तो एक अच्छी बात है। आपने देखा मन की बात में पीएम ने दिव्यांगों के लिए भी चर्चा किया। इसके साथ ही गुजरात में नेशनल गेम होने जा रहा है कोरोना काल के बाद हो रहा है, इसे देखिए और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। हमारे देश के प्रधानमंत्री एक अलग तरह के व्यक्तित्व हैं, जो सिर्फ प्रधानमंत्री के रूप में ही नहीं बल्कि समाज के मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं। बहुत लोग मन की बात का मजाक उड़ाते हैं, मगर मैं कहता हूं कि मन की बात सुनना चाहिए। आज का दिन काफी खुशी से भरा है। आज झारखंड की महिलाओं से पीएम मोदी रूबरू हुए, जब हम लोग टीवी में देखते हैं गुजरात की तमिलनाडु की महाराष्ट्र की महिलाओं से वह बात करते हैं तो हम लोग सोचते हैं कि हमारे प्रदेश की महिलाओं से भी बात होनी चाहिए, वह भी कई बेहतर काम कर रही हैं। आज झारखंड की महिलाओं से या रांची की महिलाओं से उनकी बात हुई तो हमारे लिए सौभाग्य और गौरव की बात है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse