टीम एबीएन, पलामू/रांची। पलामू के छतरपुर शहर के एनएच 98 पर सड़क हादसा हो गया। जहां शहर के भव फैक्ट्री मोड़ के पास एक बेकाबू हाइवा ट्रक ने एक 30 वर्षीय महिला को कुचल दिया। इस घटना में मौके पर ही महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान थाना क्षेत्र के सड़मा गांव के रहने वाले राकेश कुमार पासवान के पत्नी उर्मिला देवी के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार पति पत्नी दोनों छत्तरपुर शहर की ओर जा रहे थे। इसी बीच रविवार दोपहर एनएच 98 भव फैक्ट्री मोड़ पर बाइक से सड़क पार करने के दौरान दोनों पति पत्नी तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आ गये और मौके पर ही महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति राकेश कुमार पासवान गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, हाइवा चालक वाहन लेकर फरार हो गया। इधर, हादसे की सूचना मिलने के बाद छत्तरपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक के परिजन बिल्कुल गरीब परिवार से आते हैं। वहीं, घटना से आक्रोशित लोगों ने एनएच 98 जाम कर दिया और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग करने लगे। लोग पुलिस से मांग कर रहे हैं कि हाइवा ट्रक को अविलंब पकड़ा जाये। पुलिस फिलहाल मृत महिला के शव को जब्त कर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse