फायलेरिया विलोपन कार्यक्रम अंतर्गत डब्ल्यूएचओ के अधिकारियों ने किया जिले का एक दिवसीय क्षेत्र भ्रमण

 

टीम एबीएन, रांची। शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फाइलेरिया विलोपन कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 16 से 30.09.22 तक चलाये जा रहे मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम के पर्यवेक्षण एवं अनुश्रवन हेतु डब्ल्यूएचओ भारत सरकार की ओर से डॉ कमलाकार, एनपीओ एलएफ का हजारीबाग जिला का एक दिवसीय क्षेत्र भ्रमण किया गया, जिसमें जिला भीबीडी पदाधिकारी डॉ सीबी प्रतापन, जिला भीबीडी सलाहकार मैमूर सुलतान एवं महेन्द्र पाल शामिल थे। उक्त दल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सदर प्रखण्ड के स्वास्थ्य उपकेन्द्र जगदीशपुर के ग्राम सिंघानी तथा स्वास्थ्य उपकेन्द्र, सिंदुर का निरीक्षण किया, जहां सभी दवा प्रशासकों द्वारा लाभुकों को उनके सामने दवा का सेवन कराया जा रहा था। वहां पूर्व के कुछ घरों का भी दौरा किया गया जहां पूर्व में दवा प्रशासक जा चुके थे तो पाया गया कि सभी ने एमडीए दवा का सेवन किया है। ज्ञात हो कि हजारीबाग जिले में कुल 1761492 लाभुकों को दवा सेवन कराने का लक्ष्य रखा गया है जिसमें दिनांक 16.09.22 से अब तक कुल 817424 अर्थात 50 प्रतिशत लाभुकों को दवा सेवन कराया जा चुका है। भारत सरकार की ओर से डॉ कमलाकार, एनपीओ, एलएफ, सिविल सर्जन एवं अन्य जिला पदाधिकारियों से विमर्श के क्रम में उनके द्वारा कार्यक्रम में संलग्न सभी कर्मचारियों एवं दवा प्रशासकों द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की गई एवं निर्देश दिया कि कार्यक्रम की शत-प्रतिशत सफलता हेतु सभी पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया है ताकि दिनांक 30.09.22 तक निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति की जा सके।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse