आॅक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल की कंप्यूटर शिक्षिका रोली भाष्कर का निधन

 

टीम एबीएन, रांची। आॅक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल की कंप्यूटर शिक्षिका श्रीमती रोली भाष्कर का असामयिक निधन दो सितंबर को दोपहर में हो गया। वे विगत 12 वर्षों से विद्यालय में कार्यरत थीं और अपने विद्यार्थियों के बीच बेहद लोकप्रिय थीं। उनके निधन से पूरा विद्यालय परिवार मर्माहत है। आॅक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में दिवंगत आत्मा की शांति हेतु शोक सभा का आयोजन किया गया तथा 2 मिनट का मौन रख कर उनकी आत्मा की शांति के लिए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की गई। पूरे विद्यालय परिवार ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया। विद्यालय के चेयरमैन डॉ एसबीपी मेहता, एकेडमिक डायरेक्टर डॉ सिमी मेहता एवं उप प्राचार्य केआर झा ने उनके आकस्मिक निधन पर दुख जताते हुए कहा कि यह विद्यालय के लिए अपूर्णीय क्षति एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। सभी ने उनकी कर्तव्यनिष्ठा एवं सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि इस दुखद घड़ी में समस्त विद्यालय परिवार उनके परिजनों के साथ खड़ा है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse