जागरूकता का असर : एक करोड़ से ज्यादा मतदाता पहचान पत्र को आधार से जोड़े

 

टीम एबीएन, रांची। सरकार और जिला प्रशाशन की जागरूकता का असर राज्य में एक बार फिर दिखने लगा है। झारखंड में एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने अपने मतदाता पहचान पत्र को आधार से जोड़ा है। सरकार द्वारा शुक्रवार को जारी एक बयान में यह सूचना दी गई। बयान के अनुसार, मतदाता पहचानपत्र को आधार से जोड़ने का अभियान एक से 31 अगस्त तक चलाया गया और इस दौरान 1,00,70,478 लोगों ने अपने मतदाता पहचानपत्र को आधार से जोड़ा। राज्य में 2,42,68,697 मतदाता हैं जिनमें से अभी तक 41.50 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने दोनों पहचानपत्रों को साथ जोड़ा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि पाकुड़ में सबसे ज्यादा 63.15 फीसदी मतदाताओं ने अपने दोनों पहचापनत्रों को जोड़ा है। इसमें 59.92 फीसदी मतदाताओं के साथ गोड्डा दूसरे स्थान पर और 59.16 फीसदी के साथ सरायकेला तीसरे स्थान पर रहा। बयान के अनुसार, इछागार विधानसभा क्षेत्र में 66.72 फीसदी मतदाताओं ने पहचानपत्र और आधार को साथ जोड़ा, वहीं महेशपुर में 65.58 फीसदी और खारस्वान में 63.23 प्रतिशत मतदाताओं ने ऐसा किया। राज्य के शहरी क्षेत्रों में अपने दोनों पहचानपत्रों को जोड़ने वालों की संख्या काफी कम रही। रांची में सबसे कम 14.22 फीसदी जबकि जमशेदपुर (पश्चिम) में 16.7 फीसदी और बोकारो में 17.61 फीसदी मतदाताओं ने अपने पहचान पत्र को आधार के साथ जोड़ा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse