गोड्डा : उपायुक्त ने जानी जाति प्रमाण पत्र बनाने में आने वाली समस्याएं

 

टीम एबीएन, गोड्डा/ रांची। आज दिनांक 02.09.2022 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्त गोड्डा जिशान कमर की अध्यक्षता में जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों का जाति प्रमाण पत्र निर्गत किए जाने के संबंध में संबंधित पदाधिकारियों से विचार विमर्श की गई। उपायुक्त जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने जिले के सभी अंचलाधिकारियों/प्रखंड विकास पदाधिकारियों को विद्यालय से प्राप्त आवेदनों के अनुरूप/ विहित प्रक्रिया अपनाते हुए विशेष अभियान चलाकर जाति प्रमाण पत्र ससमय निर्गत करने का निर्देश दिया गया। संबंधित प्रखंडों के अंचलाधिकारियों/प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों के जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने को लेकर सभी विद्यालयों के संबंधित क्षेत्र के प्रखंड साधन सेवी (बीआरपी) एवं संकुल साधन सेवी (सीआरपी) से संबंध स्थापित कर कार्यों का निष्पादन करें । साथ ही साथ विद्यालयों से अवेदन पत्र में उपलब्ध डाटा को संबंधित विलेज लेवल एंटरप्रेन्योर (वीएलई) को उपलब्ध कराए जाए उनके द्वारा आॅनलाइन आवेदनों की पोर्टल पर इंट्री की जाएगी। इस संबंध में सीएससी मैनेजर को देखरेख करने हेतु निदेशित किया गया। महोदय के द्वारा बताया गया कि वीएलई को भी विभिन्न विद्यालयों से टैग कर दिया गया है बीआरपी/सीआरपी से समन्वय स्थापित कर वीएलई कार्य को पूर्ण करेंगे। उपायुक्त ने स्कूलों में जाति प्रमाण पत्र निर्गत को लेकर संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को सख्त निर्देश दिये कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। सीएससी मैनेजर को निर्देश दिया गया कि वीएलई द्वारा प्रमाण पत्र के लिए आवेदन इंट्री करने व प्रमाण पत्र निर्गत करने का मानीटरिंग करते हुए दैनिक प्रतिवेदन जिला को समर्पित करें। ताकि कार्यों में तेजी लाई जा सके। जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने के संबंध में किसी भी प्रकार की राशि विद्यार्थियों से नहीं ली जाए जानकारी प्राप्त होने पर उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा एवं अनुमंडल पदाधिकारी महागामा को निर्देश दिए गए कि जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने को लेकर लगातार मॉनिटरिंग किए जाए। अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा श्री ऋतुराज के द्वारा बताया गया कि स्कूलों में जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने को लेकर किसी भी प्रकार की समस्याएं हैं तो संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी से संपर्क स्थापित कर कार्यों का यथाशीघ्र निष्पादित किए जाएं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा श्री ऋतुराज अनुमंडल पदाधिकारी महागामा श्री सौरभ कुमार भुवानिया ,जिला शिक्षा पदाधिकारी गोड्डा श्री सुशील कुमार,संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी एवं प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी पर मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse