टीम एबीएन, रांची। शहीद एतवा उरांव स्मारक न्यास के तत्वावधान में आयोजित रांची जिला अंतर्गत मांडर प्रखंड के बुढ़ाखुखरा स्थित खेल मैदान में एक सितंबर को शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूनार्मेंट-2022 का उद्घाटन मैच आनंद फैशन ने 1-0 से जीत कर अगले राउंड में प्रवेश किया। उद्घाटन मैच आनंद फैशन वर्ल्ड बीजूपाड़ा और संत जेवियर इंटर कॉलेज, मांडर मिशन के बीच खेला गया। इससे पहले सभी अतिथियों ने शहीद एतवा उरांव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। उसके बाद मुख्य अतिथि ग्रामीण एसपी नौशाद आलम, विशिष्ट अतिथि विशिष्ट अतिथि अनिमेष नैथानी, आरक्षी उपाधीक्षक, खलारी, रांची, विशिष्ट अतिथि संजीव कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर मांडर, विशिष्ट अतिथि विनय यादव, मांडर थाना प्रभारी, विशिष्ट अतिथि विवेकानंद दुबे, चान्हो थाना प्रभारी, फिलिप सहाय एक्का (मांडर प्रमुख) सोहती एक्ता (मुखिया, बंझिला पंचायत) संत जेवियर कॉलेज मांडर के फादर शैलेंद्र मिंज आदि ने खिलाड़ियों से परिचय कर और एसपी ने फुटबॉल को किक कर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। अतिथियों के खेल मैदान पहुंचने पर उत्साहित ग्रामीणों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने खिलाड़ियों और आयोजन समिति के सदस्यों का हौंसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि यहां के लोग खेल प्रेमी हैं और खेल का आनंद पूरे अनुशासन में रहकर उठाते हैं। उन्होंने आयोजकों द्वारा इस शानदार प्रतियोगिता के आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने फाइनल में पहुंचनेवाली दो टीमों को जर्सी व फुटबॉल और मैच के सभी रेफरी को ड्रेस देने की घोषणा की। आज के मैच का विवरण : बुधवार को अन्य मैच में फाज क्लब मुड़मा ने छोटानागपुर जूनियर क्लब को 2-0, एसएस चांदनी चौक ने एनएफसी पोखर टोली को ट्राईब्रेकर मे 5-4, केएमटीएफसी कंजिया ने रोमांचक मुकाबले मेंं टीवीएस रोशरुम मांडर को 2-0 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। इसके अलावा आनंद फैशन वर्ल्ड वीजूपाड़ा ने छोटानागपुर जूनियर क्लब को ट्राइबे्रकर में 4-3, एसएस चांदनी चौर ने ट्राइब्रेकर में केएमटीएफसी कंजिया को ट्राइब्रेकर में 5-4 से शिकस्त दी। मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष मो. शकिब (छोटू), पितरुस खलखो, खेल प्रभारी फ्रांसिस जेवियर खलखो, तारिक अंसारी, मो. अबदुल, विनोद खलखो, प्रदीप केवट, मो रशीद, लखो उरांव इरफान, राजासहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse