झारखंड कैबिनेट : सीएम हेमंत आज ले सकते हैं बड़ा फैसला

 

टीम एबीएन, रांची। तमाम सियासी संकट के बीच आज झारखंड कैबिनेट की बैठक होगी, जिसमें सीएम हेमंत सोरेन समेत तमाम मंत्री शामिल होंगे। राज्य की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए बैठक में कई अहम फैसले लिये जाने की संभावना है। इसके अलावा कयास यह भी लगाया जा रहा है कि सीएम हेमंत सोरेन कोई बड़ा फैसला भी ले सकते हैं। झारखंड में फिलहाल सियासी उथल-पुथल जारी है। ऐसे में सरकार का कामकाज भी प्रभावित हुआ है। इस बीच जो मंत्री रायपुर भी चले गए थे, वो बुधवार को वापस रांची लौट आये हैं। वे बैठक में भाग लेने के बाद वापस जयपुर चले जायेंगे। इस बीच चर्चा है कि सीएम हेमंत सोरेन कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। अंदाजा यहां तक लगया जा रहा है कि वो विधानसभा का विशेष सत्र भी बुला सकते हैं। जिसमें वो शक्ति प्रदर्शन कर के दिखा सकते हैं। वहीं कैबिनेट मीटिंग में झारखंड के बड़े हिस्से में सुखाड़ के मुद्दे पर भी चर्चा होगी। बता दें कि इस साल राज्य में औसत से कम बारिश हुई। जिस वजह से कई इलाकों में किसान धानरोपणी भी नहीं कर सके। सरकार इसे लेकर कोई बड़ी घोषणा कर सकती है। जिससे कि राज्य के किसानों को राहत मिल सके। वहीं आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि का प्रस्ताव भी कैबिनेट की मीटिंग में लाया जा सकता है। पिछली कैबिनेट मीटिंग में आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया था। आज की बैठक में नई नियमावली पर मुहर लग सकती है। वहीं राज्य में पंचायत अभ्यर्थियों की नियुक्ति से संबंधित प्रस्ताव भी कैबिनेट मीटिंग में उठ सकता है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse