एबीएन डेस्क। अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने समन जारी करते हुए 26 सितंबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है। कोर्ट ने इस मामले पर दायर चार्जशीट पर संज्ञान लिया है। दिल्ली पुलिस इस मामले में 12 सितंबर को पूछताछ करेगी। जैकलीन फर्नांडीज के ईडी ने 215 करोड़ रुपये की वसूली के मामले में आरोपी बनाया है। इस महीने ईडी ने बॉलीवुड अभिनेत्री के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी। जैकलीन फर्नांडीज को प्रवर्तन निदेशालय ने को जबरन वसूली करने के मामले में आरोपी पाया था। ईडी का माननाई है कि जैकलीन फर्नांडीज को पता था कि ठग सुकेश चंद्रशेखर जबरन वसूली करता था। गवाहों के बयानों से ईडी को पता चला कि जैकलीन फर्नांडीज लगातार सुकेश से वीडियो कॉल करती थी। जांच में यह भी पता चला है सुकेश ने श्रीलंका की इस अभिनेत्री को महंगे तोहफे देना भी कबूल किया है। अदालत ने जैकलीन की 7 करोड 12 लाख रुपये की एफडी ईडी ने अटैच की थी। जैकलीन पर यह आरोप साबित हो रहे कि अभिनेत्री ने चंद्रशेखर से 10 करोड़ रुपये के महंगे गिफ्ट्स भी लिए हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse