टीम एबीएन, लोहरदगा। बी एस कॉलेज लोहरदगा का अंग नवनिर्मित मॉडल महिला कॉलेज बरही का आज विधिवत शुभारंभ किया गया। रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार गुप्ता, कुलसचिव डॉ एम सी मेहता, परीक्षा नियंत्रक डॉ ए के झा, डी एस डब्ल्यू डॉ आर के शर्मा, प्राचार्य बी एस कॉलेज डॉ एस के पी गुप्ता तथा प्राचार्य मॉडल महिला कॉलेज डॉ नीता सहाय ने संयुक्त रूप से विधिवत गणेश पूजन कर नवनिर्मित मॉडल महिला कॉलेज का शुभारंभ किया। मौके पर कुलपति डॉ सिन्हा ने कहा की नवनिर्मित मॉडल कॉलेज अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है इसी वर्ष इस कॉलेज में अध्ययन अध्यापन का काम शुरू हो जाएगा इसके लिए सारी कागजी कार्यवाही पूरी हो चुकी है आस पास के विद्यार्थियों के लिए ये कॉलेज मिल का पत्थर साबित होगा। कुलपति ने यह भी कहा इस कॉलेज के विकास में सबकी भागेदारी अपेक्षित है। मौके पर बी एस कॉलेज लोहरदगा के सहायक प्राध्यापक डॉ शशि गुप्ता, नईम खान, डॉ मीरा कुमारी, डॉ संतोष सांडिल्य, डॉ लाल अजय नाथ शहदेव डॉ अजय प्रताप वर्मा, डॉ विजेंद्र विश्वकर्मा, मनीष मिश्रा, रौशन खलखो, संजय रविदास, शारोन सुरीन, अर्जुन लकड़ा,सहित कॉलेज के समस्त शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse