टीम एबीएन, रांची। राष्ट्रीय खेल दिवस के शुभ अवसर पर पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा, कार्य विभाग, झारखंड सरकार के तत्वावधान में आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुआ। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सर्वप्रथम मोराबादी मैदान में क्रॉस कंट्री दौड़, कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल प्रतियोगिता करायी गयी। इसके उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत कई आकर्षक नागपुरी संगीत सजनी ग्रुप एवं यंग हीरा नागपुर यंग सांस्कृतिक परिषद के द्वारा नागपुरी नृत्य से खिलाड़ियों एवं दर्शकों को खूब झुमाया। सर्वप्रथम राष्ट्रीय खेल दिवस पर क्रॉस कंट्री दौड़ का उदघाटन मुख्य अतिथि हॉकी के पूर्व ओलंपियन मनोहर टोप्पो, विशिष्ट अतिथि द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित सह अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रशिक्षक नरेंद्र सिंह सैनी ने संयुक्त रूप से झंडे दिखा कर रवाना किया। क्रॉस कंट्री दौड़ 3 किलोमीटर के महिला वर्ग में जेएसएसपीएस के चिंतामणि टूटी ने प्रथम, राज फिजिकल एकेडमी के सुशांति कुमारी ने द्वितीय, सुष्मिता कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरूष वर्ग में राज फिजिकल एकडेमी के सतीश कुमार महतो प्रथम , छोटेलाल कुमार द्वितीय ,राजन कुमार तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता खिलाड़ी को नगद राशि से सम्मानित किया। इसके बाद बालक-बालिका कबड्डी/खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें दोनों वर्गों में डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केन्द्र ने विजेता बना एवं पे एण्ड प्ले की टीम उपविजेता बना। इसके बाद जिला खेल पदाधिकारी, रांची एकादश बनाम खेल निदेशालय एकादश के बीच फुटबॉल का मैत्रीपूर्ण मैच खेला गया जिसमें जिला खेल पदाधिकारी रांची एकादश की टीम 3-0 से विजेता बना। समापन समारोह के मुख्य अतिथि खेल निदेशालय के उपनिदेशक धर्मेन्द्र दीक्षित , विशिष्ट अतिथि साक्षा के विशेष कार्य पदाधिकारी प्रमोद शरण, निदेशालय के प्रशाखा पदाधिकारी देव शंकर दास ने संयुक्त रूप से सभी विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। सभी आगंतुकों का स्वागत इस प्रतियोगिता के आयोजन सचिव सह जिला खेल पदाधिकारी, रांची संजीत कुमार ने किया। जबकि पूरे खेल प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन विभाग के वरीय प्रशिक्षक अजय झा ने किया। इस अवसर पर विभाग की ओर से मुकेश कुमार, दीपक कुमार, कुश साहु, सुश्री बिरसी मुंडा, प्रशिक्षक हरीश कुमार, तपन राउत, गोपाल तिर्की, सुनील महली, शाहिद अंसारी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse