टीम एबीएन, चतरा/रांची। चतरा में एसिड अटैक में घायल बच्ची को बेहतर इलाज के लिए एयर लिफ्ट कर दिल्ली ले जाया गया। इससे पहले बच्ची के परिजनों को सहायता राशि सौंपी गई। मुख्यमंत्री के आदेश पर बच्ची को बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से दिल्ली शिफ्ट किया गया। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देश पर बनी मेडिकल बोर्ड के सुझाव पर माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर चतरा एसिड अटैक पीड़ित काजल को बेहतर इलाज के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एयर एंबुलेंस से शिफ्ट किया गया है। काजल को दिल्ली एम्स के बर्न ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse