टीम एबीएन, रांची। सीएम आवास से रायपुर के लिए निकले मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायक, एयरपोर्ट से चार्टर्ड विमान 4:25 बजे भरेगी उड़ान। सीएम आवास से रायपुर के लिए निकले मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सरकारी आवास से छत्तीसगढ़ के लिए निकले यूपीए विधायक, दो बसों में सवार होकर एयरपोर्ट के लिए हुए रवाना। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी हैं बस में मौजूद। कांग्रेस विधायक दल के नेता मंत्री आलमगीर आलम भी हैं बस में मौजूद। GE 9255 indigo की चार्टर्ड विमान एयरपोर्ट से 4 बजकर 25 मिनट पर उड़ान भरेगी। बताया जा रहा है कि इसी विमान से सभी विधायक उड़ान भरेंगे। 180 सीटर की है यह चार्टर विमान। एयरपोर्ट पर विधायकों का सामान पहुंचना शुरू हो गया है। शिल्पी नेहा तिर्की, जय मंगल सिंह और नलिन सोरेन समते कई विधायकों का सामान एयरपोर्ट पर पहुंच गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse