मानिक चंद्र महतो इंटर कॉलेज में रांची के सांसद संजय सेठ और भाजपा नेता डॉ राजाराम महतो ने लगाये पौधे

 

टीम एबीएन, रांची। रांची जिले के राहे प्रखंड के अंतर्गत बारूडीह- पारमडीह में अवस्थित मानिक चंद्र महतो इंटर महाविद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रांची लोकसभा क्षेत्र के सांसद संजय सेठ उपस्थित हुए तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया, वृक्षारोपण कार्यक्रम के बाद ग्रामीणों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम ढोल नगाड़ा आदि के साथ जोरदार ढंग से स्वागत किया गया। स्वागत गान कवि देवेंद्र नाथ महतो एवं गंगाधर मुंडा के द्वारा किया गया। श्री सेठ ने वृक्षारोपण करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के स्कूल कॉलेज जो कार्य कर रहे हैं काफी सराहनीय है मानिक चंद्र महतो इंटर कॉलेज एवं स्कूल के द्वारा इस क्षेत्र में शिक्षा का अलग जगा रहा है बेहतरीन शिक्षा देने के लिए प्रयत्नशील है उन्होंने अपने सांसद कोष से स्कूल में चारदीवारी निर्माण का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित सदस्य, सलाहकार समिति राष्ट्रीय पुस्तकालय (भारत सरकार) के डॉ राजाराम महतो ने कहा हर बच्चे और बच्चियों को माड़ भात खाकर पढ़ाई करना है। श्री महतो ने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ हमारी कला-संस्कृति, प्राचीन धरोहर आदि को बचाना एक बड़ी चुनौती हो गई है, हमें इस पर भी ध्यान देना है, बाहरी संस्कृति से हमारा भला नहीं होगा। डॉ महतो ने उपस्थित लोगों को आव्हान करते हुए लोगों को नशा पान से दूर रहने आग्रह किया, उन्होंने कहा इस से हमारा समाज बर्बाद हो रहा है। मौके पर काॅलेज के सचिव सिदाम महतो, समाजसेवी भुवनेश्वर महतो, रांची जिला भाजपा उपाध्यक्ष धीरज महतो, करम सिंह महतो, कॉलेज के प्राचार्य खुदीराम मुंडा, स्कुल के प्राचार्य दिवाकर मांझी, भाजपा बारेंदा मंडल अध्यक्ष मनोज महतो, दिलेश्वर कोइरी, विनोद कुमार साहू, कुरमाली कवि देवेंद्र महतो एवं गंगाधर सिंह मुंडा, हीरालाल महतो समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse