श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा रांची ने अनगड़ा के बानपुर-बोंगईबेडा में लगाये 345 पौधे

 

टीम एबीएन, रांची। रविवार को श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा रांची (औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, लेक रोड पश्चिम, रांची) के द्वारा "सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान" वर्ष - 2022 के आठवें चरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को अनगड़ा प्रखंड के ग्राम - बानपुर एवं बोंगईबेडा में आम, अमरूद, मोहगनी, सागवान, आंवला, अर्जुन, सीसम, मौलसरी इत्यादि के 345 पौधों का रोपण एवं वितरण किया गया। कार्यक्रम में एक लघु गोष्ठी की गयी, जिसमें श्री सर्वेश्वरी समूह का संक्षिप्त परिचय देते हुए समूह के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में ग्रामीण बंधुओं को अवगत कराया गया। साथ ही वृक्षों के कमी से हो रहे दुष्परिणामों के बारे में अवगत करते हुए वृक्षों के बचाव के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। उसके उपरान्त ग्राम बानपुर में लगभग 220 एवं ग्राम बोंगईबेडा में 125 पौधों का वितरण ग्रामीण बंधुओं के बीच किया गया। ज्ञात हो कि श्री सर्वेश्वरी समूह एक विश्व स्तरीय सामाजिक एवं धार्मिक संस्था है जो अनेक जनकल्याण के कार्यक्रम लगातार करती रहती है। जनसेवा के लिए श्री सर्वेश्वरी समूह का नाम गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड एवं लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। जनसेवा के लिए श्री सर्वेश्वरी समूह द्वारा उन्नीस सूत्री कार्यक्रम पूरे वर्ष चलाया जाता है। सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान उन्ही जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में से एक है। इस वर्ष सर्वेश्वरी वृक्षरोपण अभियान के अंतर्गत लगभग 2500 पौधों का रोपण एवं वितरण श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा रांची के द्वारा किया जा चुका है। आज का आयोजन इस वर्ष का आठवां चरण है, इससे पूर्व में ग्राम दुबलिया (कांके) में 450, ग्राम लालगंज (लापुंग) में 312, ग्राम टेन्डर (कांके) में 230, ग्राम डोम्बा (भरनो) में 350, कैंब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ पॉलिटेक्निक एवं गौतम बुद्ध इंटरनेशनल स्कूल (टाटीसिलवे) में 185, ग्राम बोकरन्दा (लापुंग) में 300 एवं ग्राम राजाडेरा (अनगड़ा) में 300 पौधों का रोपण एवं वितरण किया जा चुका है। इस वृहद वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से लोगों को वृक्ष लगाने एवं वृक्षों को बचाने के प्रति भी जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में बोंगईबेडा ग्राम के समाजसेवी जगन लिंडा एवं सोनी शाहदेव ने सराहनीय सहयोग प्रदान किया। श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा रांची के शाखा मंत्री राधेश्याम सिंह, आनंद सिंह, नवल किशोर सिंह, शशीभूषण मिश्रा, सुनील साहू, समरेन्द्र सिंह, भानु प्रताप नाथ शाहदेव, हर्षवर्धन नाथ शाहदेव, शंभु शंकर षाड़ंगी, उदय नारायण पांडेय, गौरीशंकर षाड़ंगी, सुनील सिंह, गौरव सिंह, श्रवण कुमार गुप्ता, सौरभ भारतीय, अंजनी सिंह, अभिजीत नन्दा, जितेन्द्र कुमार, विकास सिंह, संजय कुमार के साथ शाखा के लगभग 40 सदस्यगण शामिल हुए।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse