टीम एबीएन, रांची। जेएससीए के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी के निधन के बाद बंगाल का क्रिकेट जगत में हस्तक्षेप बढ़ गया है। साथ ही इससे झारखंड क्रिकेट खिलाड़ियों के भविष्य दाव पर हैं। इस मामले को लेकर अजातशत्रु पूर्व रणजी खिलाड़ी ने बयान जारी करते कहा कि क्रिकेट जगत में जेसीए के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी जी का योगदान किन्हीं से छुपा हुआ नहीं है। आज उनका आकस्मिक निधन से क्रिकेट जगत उभर भी नहीं पाए हैं।और बंगाल अपने बर्चस्व बनाने के लिए अपने दायरे से बढ़कर हस्तक्षेप कर झारखंड के प्रतिभावान क्रिकेट खिलाडिय़ों के शानदार प्रदर्शन के बावजूद आज प्रतिस्पर्धा से ही बाहर कर दिया जा रहा है। झारखंड रणजी ट्रॉफी में क्वार्टर फाइनल खेली हुई टीम है। परंतु वहीं दिलीप ट्रॉफी में महज 4 खिलाड़ियों को अवसर दिया गया है। पर कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं जिनका प्रदर्शन अन्य खिलाड़ियों से बहुत बेहतर है परंतु उनका चयन नहीं हो पाया है। इसका मूल कारण एक यह भी है कि वर्तमान समय में झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से स्व अमिताभ चौधरी जी की तरह प्रखरता के साथ खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य व प्रदेश की बातों को रखने वाला कोई नहीं है। अब वर्तमान में झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती के रूप में यह देखा जा रहा है इसे लेकर एसोसिएशन को गहन चिंतन करने की जरूरत है। इन परिस्थितियों में झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन को संभालने वाला एकमात्र ऐसे मजबूत व्यक्तित्व है महेंद्र सिंह धोनी जो कि झारखंड के क्रिकेट एसोसिएशन एवं प्रतिभावान खिलाड़ियों की भविष्य को संवारने का कार्य कर सकते हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse