टीम एबीएन, रांची। मारवाड़ी युवा मंच रांची ने 28 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य जागरुकता के तहत साइक्लोथॉन साइकिल यात्रा की। कार्यक्रम के संयोजक सौरभ माहेश्वरी, चेतन पोद्दार और अभिषेक जालान ने संक्षिप्त रूप से बताया कि लगभग 11 किलोमीटर की यात्रा मे विशेष रूप से बच्चे महिलाओ ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुभारंभ मंच के अध्यक्ष विकास अग्रवाल, सचिव विकास अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष विशाल पाडिया, उपाध्यक्ष अमित शर्मा, अमित सेठी, कोषाध्यक्ष सिद्धांत तोदी एवं अन्य सदस्यों ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा कांके रोड स्थित प्रेमसंस से शुरुआत हुई, जो कि मछली घर, नागा बाबा खटाल, कचहरी होते हुए फिरायलाल से पुरुलिया रोड, डंगरा टोली, लालपुर, जेल मोड़, मोराबादी से वापस प्रेमसंस आए। यात्रा के दौरान अलग-अलग स्टॉपपेज मे स्नैक्स, जूस, फल का लुफ्त उठाया। प्रत्येक प्रतिभागियों के मन में एक अलग उत्साह दिख रहा था। स्केवेंजर हंट प्रतियोगिता : साइकिल यात्रा के दौरान प्रतिभागियों के बीच एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का नाम स्केवेंजर हंट जिसमें प्रतिभागी छिपे हुए वस्तुओं की खोज करते हैं। यात्रा के बीच रूट मे विभिन्न स्थानों पर छोड़े गए वस्तुओं की प्रारंभ इंडियन फ्लैग को दिए गए रूट पर छिपा कर रखा गया था,जिसे ढूंढ़ कर लाना था। यात्रा के दौरान प्रतिभागियों को एक रिक्त फॉर्म दिया गया था, रूट पर पहुंचने पर उस चेक पॉइंट का नाम, टाइम रिक्त स्थान पर लिखना था। तीसरा प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को दिए गए रूट में मंच के बैनर के साथ सेल्फी पॉइंट बनाया गया था, जिसमें बैनर को ढूंढ़कर सेल्फी लेना था। अंतिम पड़ाव मे बिना पैर नीचे रखे साइकिल से आठ लिखना था। प्रतियोगिता विजेता की घोषणा कल किया जायेगा। कार्यक्रम के फोटोग्राफी स्पोंसर लालपुर स्थित कैलाश फोटोग्राफी स्टूडियो ने दी। इसके आलवा कार्यक्रम के पार्टनर ब्राइटी, ब्लाका, कुल्हड़, दी केक शॉप और ग्लोबल हॉस्पिटल थे। मंच के अध्यक्ष ने सभी स्पोंसर को विशेष रूप से धन्यवाद दिया। मंच के उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता अमित शर्मा ने बताया कि समस्त प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र दिया जायेगा। विजेता को स्मृति चिह्न देकर विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।आजादी के अमृत महोत्सव में साईक्लोथॉन के माध्यम से पर्यावरण और स्वास्थ्य को लेकर रांची वासियों लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। उक्त जानकारी संघ के उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता अमित शर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse