फास्ट ट्रैक कोर्ट से जिहादी शाहरुख को मिले फांसी की सजा : विहिप

 

टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू ने बहन अंकिता के निधन पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा झारखंड में मुस्लिम तुष्टिकरण की बढ़ती हुई गतिविधि के कारण ही कट्टरपंथी जिहादी के बेदी में दुमका की बहन अंकिता का बलि चढ़ गई। विगत 5 दिन पूर्व कट्टरपंथी जिहादी शाहरुख ने बहन अंकिता को पेट्रोल छिड़ककर जलाने का प्रयास किया था, जली हुई अवस्था में रिम्स में चल रहे इलाज के दौरान देर रात जीवन और मौत का संघर्ष करते हुए दुनिया से विदा ले ली। सरकार इस जिहादी शाहरुख को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ट्रायल कर शीघ्र फांसी की सजा देने का कार्य करें तथा बहन अंकिता के परिवार को सुरक्षा प्रदान करें। बहन अंकिता को अंतिम नमन, विनम्र श्रद्धांजलि...।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse