टीम एबीएन, रांची। झारखंड में सियासी तूफान अभी थमा नहीं है। अभी भी उहा-पोह की स्थिति बनी हुई है। आज झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात करेंगे। इससे पहले शनिवार देर शाम करीब दो घंटे तक कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने पार्टी विधायकों के साथ बैठक रांची में हुई। इस बैठक के बाद कांग्रेस विधायक दल के नेता सह मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि हमारी सरकार मजबूत स्थिति में है, अगर किसी को लग रहा है कि वह सरकार गिरा देंगे तो यह उनकी नासमझी है। वहीं उन्होंने कहा कि झारखंड के राजनीतिक हालात और आम जनता की समस्याओं पर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने बैठक की है। जिसमें सभी विधायकों और मंत्रियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं ताकि सरकार को मजबूत रखा जा सके।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse