नेतृत्वकर्ता वही, जो सन्मार्ग देखे, उस पर चले और दूसरों को भी प्रेरित करे : संजय कुमार मिश्रा

 

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल,पुंदाग में विद्यार्थी परिषद का गठन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक हवन के उपरांत दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। विद्यार्थियों ने डीएवी गान प्रस्तुत करके सभा में जोश भर दिया। तत्पश्चात कक्षा द्वादश के निशांत कुमार ने हेड ब्वॉय तथा कुमारी आर्ची ने हेड गर्ल के रूप में शपथ लिया। साथ ही कक्षा एकादश के आदित्य मिश्रा ने डिप्टी हेड ब्वॉय तथा अंजलि कुमारी गिरि ने डिप्टी हेड गर्ल के रूप में शपथ लिया। इनके साथ-साथ दयानंद, हंसराज,श्रद्धानंद तथा विवेकानंद हाउस के कैप्टन कक्षा द्वादश के हर्ष दत्त, अक्षत कुमार, वेदिका शर्मा तथा अचल अमन बनाए गए। वहीं कक्षा एकादश की अंजलि भारती, दिव्य आनंद, अभिजीत कुमार तथा अनुप्रिया को वाइस कैप्टन का शपथ दिलाया गया। कक्षा द्वादश की चेतनाश्री तथा एकादश की आद्रेइता हाजरा ने कल्चरल सेक्रेटरी का पदभार संभाला।कक्षा द्वादश के शुभम कुमार आर्यन तथा कुमारी श्रेया ने स्पोर्ट्स सेक्रेटरी का पदभार संभाला। इस अवसर पर सभी पदधारकों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया। प्राचार्य श्री संजय कुमार मिश्रा एवं इंचार्ज श्रीमती राजश्री मिश्रा ने सबको पटका तथा बैज प्रदान किया।इसके उपरांत प्राचार्य ने सभा को संबोधित करते हुए विद्यार्थियों को श्रीमद् भगवद्गीता में दिए गए कर्म के संदेश के अनुपालन की प्रेरणा दी।उन्होंने कहा कि नेता जन्म नहीं लेते, बनाए जाते हैं। बचपन से ही जिम्मेदारियों का निर्वहन करनेवालों के व्यक्तित्व का विकास होता है। उनकी कार्य कुशलता बढ़ती है ।वे एक योग्य नागरिक बनकर देश को उन्नति के पथ पर अग्रसर करते हैं। उक्त सभा में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया।राष्ट्रगान के साथ सभा समाप्त हुई।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse