हेमन्त सरकार गिराने की भाजपाई साजिश झारखंड में कामयाब नहीं होगा : संजय पासवान

 

टीम एबीएन, कोडरमा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ निर्वाचन आयोग की अनुशंसा से राज्य में पैदा हुए राजनीतिक संकट पर माकपा नेता और राज्य सचिवमंडल सदस्य संजय पासवान ने कहा कि सीपीएम की स्पष्ट समझ है कि केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा पूरे देश में विरोधी दलों की किसी भी चुनी हुई राज्य सरकारों को अपना कार्यकाल पूरा नहीं करने देने का बहुत ही घटिया और लोकतंत्र विरोधी खेल कर रही है। पिछले दिनों भाजपा ने यही साज़िश कर विभिन्न राज्यों मध्य प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र आदि राज्यों में जहां विरोधी पार्टियों की सरकार थी वहां ईडी सीबीआई का डर दिखाकर और धन-बल और प्रलोभन के माध्यम से विरोध पक्ष की सरकार को गिराने का काम किया है। इस साज़िश में वह कानून को ताक पर रखकर केंद्रीय एजेंसियों के साथ-साथ राजभवन में बैठे राज्यपालों का भी धड़ल्ले से इस्तेमाल कर रही है। लेकिन यहां पर मोदी और शाह की जोड़ी का तिकड़म और आरएसएस - भाजपा की संविधान विरोधी नापाक इरादे कभी कामयाब नही होगी। राजनीति के माहिर खिलाड़ी का परिचय देते हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने इनके मंसूबों पर पानी फेर दिया है। झारखंड की जनता भाजपा के इस लोकतंत्र विरोधी षडयंत्र से पुरी तरह वाकिफ है और समय आने पर इसका माकूल जवाब देगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse