टीम एबीएन, रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने प्रदेश की हेमंत सरकार पर बुधवार को तीखा हमला करते हुए कहा कि जनहित के बजाय इस सरकार में शामिल लोग निजी स्वार्थ एवं अपने हित और सुविधा के अनुसार कार्य कर रहे हैं। श्री साहू ने कहा कि ढ़ाई वर्षो से प्रदेश में महागठबंधन की सरकार है। बावजूद यहां जनहित के बजाय सरकार में शामिल लोग निजी स्वार्थ व अपने हित और सुविधा के अनुसार कार्य कर रहे हैं। इसी का नतीजा है कि आज पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार हावी है। सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में गठित सरकार और उसमें शामिल कांग्रेस, झामुमो एवं राजद के लोग जनता का विकास करने के बजाय अपने घरों को भरने में लगे हैं। राज्यसभा सांसद ने मुख्यमंत्री के करीबी प्रेम प्रकाश के घर ईडी की छापामारी के दौरान दो एके-47 बरामदगी मामले पर भी सरकार को घेरा और कहा है कि मुख्यमंत्री के नजदीकी के घर से प्रतिबंधित सामान की बरामदगी दुर्भाग्यपूर्ण है। ये लोग राज्य को गलत दिशा में ले जा रहे हैं। प्रदेश में मचे सियासी घमासान और महागठबंधन के आरोपों पर जवाब देते हुए राज्यसभा सांसद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी झारखंड में सरकार नहीं गिरा रही, बल्कि यह सरकार अपने कर्मों से जाएगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse