टीम एबीएन, पलामू/रांची। पलामू जिले के बरसरवा के निकट मंगलवार को अज्ञात तत्वों ने एक आदिवासी युवक की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव कब्जे में ले लिया और उसे अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मारे गये आदिवासी युवक की पहचान आनंद मुंडा (28) के रुप में की गयी है। उन्होंने बताया कि हत्यास्थल बरसरवा गांव के आसपास के लोगों ने बताया कि तीन-चार चक्र गोलीबारी की आवाज सुनाई दी थी। प्रभारी थानेदार अक्षय कुमार ने बताया कि ऐसा लगता है कि हत्यारे मुंडा की जान पहचान वाले थे। उन्होंने बताया कि शव अत्यंत परीक्षण के लिए मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय भेजा गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse