टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। धनबाद रेल मंडल के कोडरमा सहित 11 स्टेशनों के पूछताछ केंद्र का नाम बदल दिया गया है। रेलवे पूछताछ केंद्र का नाम अब "सहयोग" हो गया है। पूछताछ केन्द्र के बदले सहयोग नाम दिया गया। बाकायदा इसकी पहल भी शुरू कर दी गई है। दरअसल, पूछताछ का नाम के बदले इसका सहयोग नाम करने संबंधित सूचना रेल बोर्ड से जारी कर दिया है। इसे लेकर जितने भी स्टेशन के पूछताछ काउंटर हैं, सबको बदलकर सहयोग नाम का बोर्ड लगाने की तैयारी चल रही है। मिली जानकारी के अनुसार धनबाद रेल मंडल के 17 स्टेशनों में से 11 पूछताछ केंद्र में सहयोग काउंटर शुरू हो गया है 23 अगस्त तक छह अन्य स्टेशनों में भी सहयोग काउंटर शुरू हो जायेगा। रेलवे बोर्ड ने यह आदेश जारी किया है। पूछताछ काउंटर पर यात्रियों को अब सहयोग लिखा हुआ मिल रहा है। यात्रियों से जुड़ने की दिशा में पहल : काउंटर पर "सहयोग" शब्द पढ़ने यात्रियों की पहुंच पहले से ज्यादा बढ़ेगी। ऐसा हुआ तो सफर के दौरान होने वाली मुश्किल आसान हो जाएगी। पूरे देश के लिए रेलवे यातायात का अहम माध्यम है और कई सारे लोग प्रतिदिन इसके माध्यम से सफर करते हैं। अगर आपको भी ट्रेन से कहीं जाना हो, तो गाड़ी किस प्लेटफॉर्म पर आएगी से लेकर गाड़ी कितनी देर में आयेगी, ऐसे तमाम जानकारियों के लिए आप रेलवे स्टेशन पर मौजूद पूछताछ केंद्र का रुख करते है। कंप्यूटर और मोबाइल फ्रेंडली नहीं होने वालों की संख्या अधिक : सहयोग काउंटर पर यात्री कहां के लिए कब, कौन सी ट्रेन किसी प्लेटफार्म पर आयेगी की जानकारी मिलती है। यात्रा के क्रम में यह जानकारी काफी अहम होती है। हालांकि, विभिन्न एप के माध्यम से लोग मोबाइल पर इसकी जानकारी ले रहे है। लेकिन ऐसे यात्रियों की संख्या अभी बहुत है, जो कंप्यूटर और मोबाइल फ्रेंडली नहीं हो पाये हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse