झारखंड चैंबर कार्यकारिणी का चुनाव 10-11 को, देर रात नतीजे

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड चैंबर चुनाव को लेकर चुनाव समिति ने सोमवार को चैंबर भवन में प्रेस वार्ता की। चुनाव समिति के चेयरमेन ललित केडिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 कार्यकारिणी सदस्यों और 6 क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 27 अगस्त से प्रारंभ होगी। 27 से 30 अगस्त की संध्या 4 बजे तक उम्मीदवार चैंबर भवन में अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 2 सितम्बर तक है। 2 सितंबर को संध्या 4 बजे के उपरांत नामांकन वापसी के आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे। दरअसल, चैंबर की वार्षिक आमसभा 10 सितंबर को चैंबर भवन में सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगी। आमसभा की समाप्ति के उपरांत दोपहर 2 बजे से मतदान आरंभ किया जायेगा। चैंबर के सदस्य 10 और 11 सितंबर को किसी भी दिन अपना मतदान कर सकते है। ललित केडिया ने बताया कि राजधानी रांची से बाहर के सदस्यों की सुविधा को देखते हुए ही इस वर्ष आम सभा के दिन ही मतदान की व्यवस्था की गई है; ताकि सदस्य अपना मतदान करके अपने गंतव्य तक जा सकें। 11 सितंबर को सुबह 9 बजे से रात्रि 7 बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद मतगणना आरंभ होगी। देर रात्रि तक उसी दिन रिजल्ट की घोषणा कर दी जायेगी। को-चेयरमेन पवन शर्मा ने बताया कि सभी श्रेणी को मिलाकर चैंबर की कुल सदस्यता संख्या 3570 है, जिसमें आजीवन 3300, साधारण श्रेणी के 180, पैट्रोन 2, कॉरपोरेट 10 और कुल 78 सम्बद्ध संस्थाएं हैं। यह भी कहा कि 50 ऐसे सदस्य हैं जिनका केवाईसी अपडेट नहीं है। बिना केवाईसी अपडेट कराये ऐसे सदस्य मतदान से वंचित रहेंगे। ऐसे सदस्य 10 सितंबर तक अपना केवाईसी अपडेट करा सकते हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse