डीसी ने जिलावासियों से की आभा मेडिकल आईडी कार्ड जरूर बनवाने की अपील

 

टीम एबीएन, चाईबासा/रांची। पश्चिमी सिंहभूम जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा आईडी) बनाने को लेकर समस्त जिलावासियों से अपील किया है कि सभी जिले के वासी अपना आभा मेडिकल आईडी कार्ड अवश्य बनवा लें। जो प्रस्थितिवश कहीं भी किसी भी डॉक्टर से आवश्यकतानुसार सही परामर्श लेने में हम सभी का मददगार होगा। उन्होंने बताया कि यदि स्वास्थ्य संबंधित हम किसी भी चिकित्सक से कोई उपचार करवाते या परामर्श लेते हैं तो संबंधित डॉक्टर के पर्चे को आभा मेडिकल आईडी कार्ड पर अपलोड कर दिया जायेगा। तदुपरांत अगर हम किसी अन्य चिकित्सक के पास जाते हैं तो आभा आईडी की मदद से चिकित्सक हमारी पुरानी हेल्थ हिस्ट्री पता करते हुए हमें सही परामर्श दे सकेंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse