संदिग्ध अफ्रीकी स्वाइन फीवर से मरे 100 से अधिक सूअर, पशुपालन विभाग अलर्ट

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के रांची जिले में 27 जुलाई से संदिग्ध अफ्रीकी स्वाइन फीवर के चलते 100 से अधिक सूअरों की मौत के बाद झारखंड पशुपालन विभाग ने अलर्ट जारी कर एहतियाती कदम उठाने को कहा है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वास्तविक बीमारी के बारे में पता लगाने के लिए प्रभावित सूअरों के नमूने भोपाल के राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान और कोलकाता में क्षेत्रीय रोग निदान प्रयोगशाला भेजे गए हैं। राज्य पशुपालन निदेशक शशि प्रकाश झा ने बताया, सूअरों की मौत अब तक केवल रांची जिले में हुई है। हालांकि, हमने सभी जिलों को एहतियाती कदम उठाने और इस तरह की घटना के मामले में कोविड-19 जैसे प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए परामर्श जारी किया है। उन्होंने कहा कि विभाग ने स्वाइन फीवर टीकाकरण अभियान भी शुरू किया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse