बाइडन की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव, व्हाइट हाउस से निकले US प्रेसिडेंट

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन कोविड की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। बाइडन संक्रमण को मात देने के बाद रविवार को पहली बार रविवार को व्हाइट हाउस से बाहर निकले। वह छुट्टियां मनाने के लिए अपने गृह राज्य डेलावेर के रेहोबोथ बीच पहुंचे हैं। उनकी पत्नी जिल वहां पहले से ही मौजूद थीं। बाइडन के डॉक्टर केविन ओकोनोर ने बताया कि शनिवार के बाद रविवार को भी राष्ट्रपति का नमूना टेस्ट के लिए भेजा गया। इसके भी निगेटिव आने के बाद राष्ट्रपति को आइसोलेशन समाप्त करने की सलाह दे दी गई। बाइडन को उम्मीद से ज्यादा समय तक आइसोलेशन में रहना पड़ा, क्योंकि एक बार उबरने के बाद वायरस ने उन्हें दोबारा जकड़ लिया था। बाइडन को पहली बार 21 जुलाई को कोविड से संक्रमित पाया गया था। बाइडन ने अमेरिका के राष्ट्रपति का पद संभालने से पहले ही फाइजर की एंटी कोविड वैक्सीन की दोनों खुराक लगवा ली थीं। इसके बाद बाइडन ने सितंबर 2021 में पहली बूस्टर खुराक जबकि मार्च 2022 में टीके की एक अतिरिक्त खुराक ली थी। बाइडन से पहले उपराष्ट्रपति कमला हैरिस समेत व्हाइट हाउस के कई अधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse