ताइवान को चारों तरफ से घेर चुका है चीन, युद्धपोत-फाइटर जेट्स के बाद अब मैदान में उतरे ड्रोन्स

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। यूएस हाउस रिप्रजेंटेटिव की स्पीकर नैन्सी पेलोसी का ताइवान दौरा खत्म होने के बाद भी ड्रैगन का गुस्सा शांत नहीं हुआ है और चीन आग-बबूला होकर अभी भी आग बरसा रहा है। किसी पागल हाथी की तरह ही चीन कभी ताइवान स्ट्रेट में बमबारी कर रहा है, तो कभी जापान की तरफ। वहीं, ताइवान ने कहा है कि, कि चीन की सेना पीएलए हमला करने से पहले अब पूर्वाभ्यास कर रही है और कैसे हमला करना है, उसकी नकल कर रही है। दूसरी तरफ अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने चीन को फौरन युद्धाभ्यास बंद करने की चेतावनी दी है और चीन के इन सभी कदमों को वाशिंगटन ने गैर-जिम्मेदार कहा है। वहीं, ताइवान की तरफ से भी चेतावनी देने के लिए फ्लेयर्स फायर किए गये हैं और स्थिति काफी तनावपूर्ण है। ताइवान को चारों तरफ से घेर चुका है चीन : चीन अपने मिलिट्री ड्रिल के दौरान ताइवान को चारों तरफ से घेर रहा है। मिसाइल, युद्धपोत, फाइटर जेट्स के बाद अब उसने युद्धाभ्यास में ड्रोन्स को भी उतार दिया है। ये ड्रोन्स जापान के नजदीक से उड़ते हुए ताइवान की ओर आए हैं। इसकी वजह से ताइवान की खाड़ी में तनाव की स्थिति भयावह हो चुकी है। अमेरिकी हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी की ताइपे की हालिया यात्रा के बाद चीन ने ताइवान तट के पास सैन्य अभ्यास करना जारी रखा है, वहीं, ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन ने द्वीप राष्ट्र के लिए अंतर्राष्ट्रीय समर्थन और क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति के लिए चीनी युद्धाभ्यास को रोकने की अपील की है। इसके लिए उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय समर्थन मांगा है। ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन ने शनिवार को एक ट्वीट में कहा कि, देश की सरकार और सेना स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse