टीम एबीएन, कटकमदाग (हजारीबाग)। थाना क्षेत्र ग्राम सलगा से शनिवार को देर रात पुलिस ने प्रतिबंधित पशु का मांस बरामद किया है। इस मामले में एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया। बताया गया की सलगा निवासी इस्लाम मियां पिता स्व जलील मियां के घर में पशु वध किए जाने की सूचना ग्रामीणों को मिली। तभी ग्रामीण एकजुट होकर घर की तलाशी ली तो पशु का मांस देखा गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी जानकारी कटकमदाग पुलिस को दी। कटकमदाग थाना प्रभारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर तीन बोरे में प्रतिबंधित मांस को जप्त कर लिया। इस दौरान एक आरोपी इस्लाम मियां फरार हो गया। जबकि एक अन्य आरोपी चरका मियां पिता रहमत मियां को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि जिन लोगों ने इस तरह की घटना को अंजाम दिया है उन लोगों पर नियम संगत कार्रवाई की जायेगी। इस संदर्भ में कटकमदाग थाना प्रभारी धनंजय कुमार प्रजापति ने बताया कि फिलहाल मामला दर्ज नहीं की गई है। पूरी जांच-पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse