हजारीबाग : मोबाइल के टॉर्च की रोशनी में इलाज करने का आरोप, अब होगी जांच

 

टीम एबीएन, हजारीबाग/रांची। झारखंड में हजारीबाग जिले के एक अस्पताल में आकाशीय बिजली गिरने से गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का इलाज मोबाइल फोन के टॉर्च की रोशनी में करने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद प्रशासन ने मामले की जांच के लिए समिति का गठन किया है। दावा है कि हजारीबाग के विधायक मनीष जायसवाल के सचिव रंजन चौधरी ने यह वीडियो बनाया। इसमें कथित तौर पर दिखाया गया है कि बिजली गिरने से गंभीर रूप से घायल मरीज का इलाज हजारीबाग मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एचएमसीएच) में मोबाइल फोन के टॉर्च की रोशनी में किया जा रहा है क्योंकि उस समय अस्पताल में बत्ती गुल थी। इस वीडियो को बाद में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया गया। हजारीबाग जिला प्रशासन ने वीडियो की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है। बहरहाल, अस्पताल प्रशासन ने इस आरोप से इनकार किया है कि मरीज का मोबाइल फोन के टॉर्च की रोशनी में इलाज किया गया। गौरतलब है कि जिले के कटकमसांडी प्रखंड के अरघुसाई गांव का सागर राणा (24) बृहस्पतिवार शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आने से घायल हो गया था। उसे एचएमसीएच लाया गया और उसी रात इलाज के लिए अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse