टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस पर वृक्षारोपण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। ध्यातव्य है कि आज हरियाली अमावस्या भी है। मौके पर विद्यालय परिसर में प्राचार्य, शिक्षकवृंद तथा विद्यार्थियों ने वृक्षारोपण किया। मौके पर विद्यालय तथा आसपास लगभग दस हजार पेड़ लगाने का लक्ष्य है। प्राचार्य संजय कुमार मिश्रा ने कहा कि हम मनुष्य वृक्षों की अंधाधुंध कटाई की अपनी गलती का खामियाजा भूतापीकरण तथा प्राकृतिक असंतुलन, प्राकृतिक आपदाओं आदि के रूप में भुगत रहे हैं। अब भूल-सुधार का समय आ गया है। अपने पर्यावरण की सुरक्षा के लिए ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण की जरूरत है। विद्यार्थी अपने हर महत्त्वपूर्ण दिन वृक्षारोपण करें एवं उनकी देखभाल भी करें। ऐसा करने से ही हम अपने पर्यावरण का संरक्षण कर पाएंगे। विद्यार्थियों का उत्साह देखते बनता था। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के विज्ञान विभाग के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने किया। मौके पर राजश्री मिश्रा, इंदु प्रसाद, सुजाता सिन्हा, अपर्णा राय सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse