...अभी और गिरेगा जोमैटो का शेयर : गुरु दामोदरन

 

एबीएन बिजनेस डेस्क। फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो के शेयर अब तक अपने निवेशकों को तगड़ा नुकसान करवा चुके हैं। हर किसी के मन में अभी एक ही सवाल है कि आखिर जोमैटो के शेयरों में यह गिरावट कब थमेगी, लेकिन फिलहाल जोमैटो के शेयरों में तेजी की कोई आस नजर नहीं आ रही है। अब तो न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में फाइनेंस के प्रोफेसर और वैल्यूएशन गुरु अश्वथ दामोदरन ने भी कह दिया है कि जोमैटो के शेयरों में अभी और गिरावट आएगी। गौरतलब है कि दामोदरन जोमैटो के शेयर पर शुरू से ही नजर रखे हुए हैं। एक साल पहले ही उन्होंने कहा था कि इस शेयर की वैल्?यूएशन 41 रुपये है। उनकी बात सच हुई और जोमैटो का शेयर 26 जुलाई को 41.60 रुपये पर आ गया। हालांकि, गुरुवार को इस स्टॉक में तेजी दर्ज की गई है और यह 3.53 फीसदी की तेजी के साथ 45.50 रुपये पर बंद हुआ है। 35 रुपये तक जाएगा शेयर : दामोदरन ने अपने ब्लॉग पर लिखा है कि कंपनी और बाजार बदल चुके हैं। जोमेटो के प्रत्येक शेयर की वैल्यू 40.79 रुपये से गिरकर 35.32 रुपये पर आ गई है। पिछले साल से बुनियादी आर्थिक स्थितियों में बदलाव के बाद वैल्यू में भी बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि अब वैल्यू के लिए कंपनी को कंट्रीब्यूशन मार्जिन और एडजस्टेड को बार-बार दोहराना बंद करना होगा। उसे बेचे जाने वाले गुड्स की कॉस्ट की ग्रोथ में कमी लानी होगी। 19 फीसदी की ओर गिरावट : दामोदरन की वैल्यूएशन के हिसाब से जोमैटो के शेयरों में अभी 19 फीसदी की गिरावट और आ सकती है। हाल में स्टॉक मार्केट में लिस्ट होने वाली न्यू एज टेक कंपनियों में जोमैटो ने निवेशकों का सबसे ज्यादा पैसा डुबोया है। अगर वैल्यूएशन गुरु की गणना सही साबित हुई तो जोमैटो शेयर अपने उच्चतम स्तर से करीब 80 फीसदी गिर जाएगा। जोमैटो और इस तरह की दूसरी न्यू एज कंपनियों निवेशकों को अब तक 3 लाख करोड़ रुपये का नुकसान करा चुकी हैं। कब खरीदें : दामोदरन का कहना है कि अगर जोमैटो के शेयर का प्राइस 35 रुपये या इससे नीचे चला जाता है तो इसमें खरीदारी का मौका होगा। दामोदरन ने क?हा कि पिछले दो हफ्तों जैसी गिरावट अगर आगे भी आती है तो इस शेयर का प्राइस 35 रुपये तक आ सकता है। जोमैटो को लेकर दामोदरन का अनुमान ब्रोकरेज फर्म जेफरीज से उलट है। ब्रोकरेज ने तेजी का अनुमान जताते हुए कहा था कि एक साल में जोमैटो का शेयर 100 रुपये तक जाएगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse