मारवाड़ी युवा मंच आकृति व्हील्स ने 47 दिनों में किया 472 यूनिट्स रक्त संग्रह

 

टीम एबीएन, रांची। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर देश भर में मारवाड़ी युवा मंच 365 दिनों तक लगातार 1000 रक्तदान शिविरों के माध्यम से 75000 यूनिट रक्त का संग्रह करने का अभियान के तहत महिलाओं के समूह ने जमशेदपुर में सबसे लंबा रक्तदान जारूकता कार्यक्रम आयोजित करते हुए एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है, जो अन्य सभी स्वयंसेवी संगठनों के लिए प्रेरणादायक होगा। मारवाड़ी युवा मंच आकृति व्हील्स कालीमाटी शाखा ने जमशेदपुर ही नहीं बल्कि देश भर की संस्थाओं के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण पेश कर दिया। तमाम घरेलू जिम्मेदारियों के निर्वाहन पश्चात रक्तदान जैसे संकल्प को 47 दिनों तक निरंतर चलाने की बड़ी चुनौती को आसानी से संचालित कर लिया। यह संभवत: झारखंड में भी किसी संस्था के द्वारा किया गया सबसे दीर्घकालिक और प्रथम अभियान है। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच बिना किसी जाति, धर्म, भाषा, क्षेत्र और संप्रदाय के भेदभाव के जरूरतमंदों को पीड़ितों को सेवा प्रदान की है। संगठन की महिला शाखा ने जिंदगी बचाने के लिए विगत 14 मई से 29 जून तक चले स्वैच्छिक रक्तदान अभियान में 472 यूनिट्स रक्त का संग्रह किया। जबकि हिमोग्लोबिन की कमी की वजह से लगभग 2500 लोग रक्तदान से वंचित रह गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में अंकिता लोधा, सोनी पोद्दार, श्वेता गनेड़ीवाल, मेघा शर्मा, अनुराधा केडिया, रितिका पुरिया, ज्योति सोनी, अंजलि तापड़िया, रजनी पाडिया आदि का योगदान रहा। संस्था ने जमशेदपुर के लगभग 3000 रक्तदाताओं के बीच संपर्क अभियान चलाकर उन्हें रक्तदान हेतु प्रेरित किया। अभियान से ज्यादा सोच महत्वपूर्ण : नंदलाल अग्रवाल- झरखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष नन्दलाल अग्रवाल ने कहा कि 47 दिवसीय रक्तदान अभियान में संग्रहित रक्त यूनिट्स की संख्या से ज्यादा प्रशंसनीय तो यह सोच है कि किसी प्रकल्प को लेकर इतना दीर्घकालिक अभियान चलाया जा सकता है। झारखण्ड प्रांत से इस बड़ी सोच का उदित होना प्रान्त के लिए गर्व की बात है। देश भर के शतकवीर रक्तदाताओं होंगे सम्मानित : मंच की आकृति व्हील्स कालीमाटी शाखाध्यक्ष अंकिता लोधा ने बताया कि शाखा द्वारा देश भर में सक्रिय मंच की समस्त शाखाओं को पत्र माध्यम से उनके क्षेत्र के वैसे रक्तदाताओं की सूचि मंगवाई जा रही है, जिन्होंने 50 बार या 100 बार अथवा इससे अधिक बार रक्तदान किया हो। देश भर में फैले ऐसे रक्तवीरों को सम्मानित करना संगठन के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। दूसरा चरण 101 दिवसीय होगा : अंजलि तापड़िया- आकृति व्हील्स कालीमाटी शाखा के रक्तदान को मिली आशातित सफलता से उत्साहित रक्तदान कार्यक्रम की संयोजिका अंजलि तापड़िया ने कहा कि आगामी दिनों में शाखा की ओर से पुन: रक्तदान अभियान चलाया जाएगा जो इस बार 101 दिनों का होगा। इस बार लक्ष्य 1001 यूनिट का रखा जाएगा। उपरोक्त जानकारी अमित शर्मा ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse