विहिप रांची महानगर का हुआ विस्तार, पदधारियों को दिए गए नवीन दायित्व

 

टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद रांची महानगर की बैठक रांची के सेवा सदन पथ स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर सभागार में महानगर अध्यक्ष कैलाश केसरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम का संचालन महानगर मंत्री चंद्रदीप दुबे ने किया। बैठक का शुभारंभ प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू, मातृशक्ति प्रांतप्रमुख दीपा रानी कुंज, सामाजिक समरसता प्रांत प्रमुख मिथिलेश्वर मिश्र, सेवा प्रांत प्रमुख किशोरी लाल लाट, विभाग सहमंत्री विकास सिंह ने संयुक्त रूप से भगवान श्री राम दरबार के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण करके किया। मौके पर प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू ने कहा विश्व हिंदू परिषद का ध्येय सेवा सुरक्षा एवं संस्कार है। देश की संस्कृति का वर्णन एवं मानव हिंदुओं की रक्षा करना भाजपा कार्यकर्ताओं का लक्ष्य है। उन्होंने कहा हिंदू समाज को आज अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। लव जिहाद, लैंड जिहाद घुसपैठ, धर्मांतरण, गोवंश पशु वध जैसे चुनौतियां निरंतर बढ़ती जा रही है, जिससे समाज की सांस्कृतिक एवं धार्मिक आस्थाओं को नष्ट करने की गतिविधि बढ़ गई है। संगठन का विस्तार करते हुए महानगर दुर्गा वाहिनी संयोजिका - श्रीमती स्नेहा सिंह को बनाया गया। इसके अलावा 1) वीर सावरकर नगर - अध्यक्ष अमरदीप साह, मंत्री सुजीत कुमार, दुर्गा वाहिनी संयोजिका राखी कुमारी, बजरंग दल संयोजक बादल कुमार साहू। 2) श्री राम नगर - अध्यक्ष संजय महतो, उपाध्यक्ष रतनलाल केसरी, मंत्री अनूप केसरी, बजरंग दल संयोजक कौशल चौधरी। 3) विश्वकर्मा नगर - अध्यक्ष विक्की लोहार, उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, बजरंग दल संयोजक रोशन कुमार, बजरंग दल सहसंयोजक कौशल शुक्ला, धर्म प्रसार प्रमुख लल्लन मिश्रा, मंत्री समीर उरांव, सह संयोजक बजरंग दल कैलाश शुक्ला, सह मंत्री कमल मिश्रा। 4) आगाशे नगर - अध्यक्ष उदित नारायण सिंह मन्ना जी, उपाध्यक्ष संजय सिंह एवं धर्मेंद्र राय, मंत्री साजन कुमार सिंह, दुर्गा वाहिनी संयोजिका वर्षा कुमारी, मातृशक्ति प्रमुख पंच रतन देवी, सत्संग प्रमुख श्री अमन जी। 5) बाल्मीकि नगर - कार्यकारी अध्यक्ष उमेश कामदार, अध्यक्ष नीरज सिंह, मंत्री राजन श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष विक्रम कुमार एवं विश्वजीत गोप, चरण केवट, सह मंत्री नितेश कुमार, बजरंग दल संयोजक प्रदीप कुमार, सत्संग प्रमुख कमलाकांत पांडे, समरसता प्रमुख कुश अग्रवाल। 6) चाणक्य नगर - अध्यक्ष कृष्णा नायक, मंत्री विक्रांत सिंह। 7) केशव नगर - कार्यकारी अध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह, मंत्री रंजीत कुमार, उपाध्यक्ष सुबोध प्रसाद एवं देवेश सिंह, बजरंग दल संयोजक अभय कुमार मातृशक्ति प्रमुख श्रीमती रंजना कुमारी, दुर्गा वाहिनी संयोजिका श्रीमती रिंकी देवी, बजरंग दल सहसंयोजक श्री राकेश कुमार जी। शिवाजी नगर - मातृशक्ति प्रमुख श्रीमती स्नेहा देवी, दुर्गा वाहिनी सहसंयोजक श्रीमती अमृता प्रसाद। 8) बिरसा नगर - उपाध्यक्ष श्री चंद्र प्रकाश जी। 9) श्री गुरु गोविंद सिंह नगर - अध्यक्ष श्री मुरारी प्रसाद, उपाध्यक्ष राजू चौधरी, मंत्री विशाल तिवारी, सह मंत्री मिंटू सरदार जी, मातृशक्ति प्रमुख श्रीमती शांति देवी, दुर्गा वाहिनी संयोजिका श्रीमती सावित्री देवी, बजरंग दल संयोजक रोशन कुमार, सत्संग प्रमुख मीरा तिवारी जी। 10) विवेकानंद नगर - अध्यक्ष जयंत कुमार झा, उपाध्यक्ष श्री सुधीर प्रसाद वह दी गई। बैठक में प्रांत सत्संग प्रमुख गणेश शंकर विद्यार्थी, रांची विभाग सेवा प्रमुख रवि शंकर राय, महानगर बजरंग दल संयोजक प्रकाश रंजन, सामाजिक समरसता प्रमुख पारसनाथ मिश्रा, महानगर सेवा प्रमुख नागेंद्र शुक्ला, विभाग संयोजिका प्रिया मुंडा, धर्म प्रसार के विषय मुंडा रेनू अग्रवाल, विभाग संयोजक छोटू वर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी विहिप के महानगर मंत्री चंद्रदीप दुबे ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse