रामगढ़ : बारिश न होने से किसान परेशान, मदद की अपील

 

टीम एबीएन, रामगढ़/ रांची। इस वर्ष मानसून ने किसानों को फिर से दगा दिया है। मौसम की बेरुखी के कारण किसान परेशान हैं। सावन माह में कम वर्षा के कारण अब तक धान की रोपाई नहीं शुरू हो पाई है। वहीं बारिश नहीं होने के कारण बिचड़े खेतों में ही नष्ट होने लगे हैं। इसको लेकर किसान सरकार से मदद की मांग कर रहे हैं। किसानों ने कहा कि अब तो संयम भी जवाब देने लगा है, समय पर मौसम की बेरुखी ने फिर से किसानों के माथे पर बल पड़ना शुरू कर दिया है। सामान्य से भी कम वर्षा होने के कारण किसान सावन माह प्रारंभ हो जाने पर भी अपने खेतों पर धान की फसल नहीं लगा पाए हैं। इसको लेकर किसानों का कहना है कि पहले हमलोग रथ मेला के बाद से ही खेतों में रोपनी शुरू कर देते थे। लेकिन इस बार अपेक्षाकृत बारिश ना से धान की रोपनी अब तक नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार 01/06/2022 से 20/07/2022 क्षेत्र में 150.90 मिलीमीटर बारिश हुई है जबकि सामान्य रूप से 389.80 मिलीमीटर इस समय तक होनी चाहिए थी। जो अभी तक 25 से 30 प्रतिशत ही वर्षा होने का अनुमान की किया गया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse