शहीद सप्ताह : स्कूलों में नक्सली पोस्टर पर पुलिस हुई अलर्ट

 

टीम एबीएन, गिरिडीह/रांची। गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में नक्सलियों ने शहीद सप्ताह मनाने को ले सरकारी विद्यालयों के दीवारों पर पोस्टर चिपकाया और आम लोगों से भी अपील की है कि शहीद सप्ताह पूरे जोश खरोस के साथ मनाएं। बताया जा रहा है कि बीते देर रात्रि भाकपा माओवादी ने डुमरी थाना क्षेत्र के उरदंगों प्राथमिक विद्यालय, कर्माटांड़ उत्क्रमित मध्य विद्यालय सहित कई अन्य विद्यालयों में पोस्टर चिपकाया और पर्चा छोड़ा। छोड़े गए पर्चे में लिखा है कि 28 जुलाई से लेकर 3 अगस्त तक शहीद सप्ताह दिवस को पूरे इलाके में जोश-खरोश के साथ मनाएं और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी जिंदाबाद। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गई है और जहां जहां पोस्टर चिपकाए गए थे पोस्टर को जब्त कर लिया गया है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि लगभग 2 बजे रात्रि को माओवादियों ने स्कूलों में पोस्टर चिपकाया। इस पोस्टर के माध्यम से नक्सलियों ने आम लोगों से अपील की कि शहीद सप्ताह जोर-शोर से मनाएं वहीं पोस्टर में भाकपा माओवादी जिंदाबाद जैसे स्लोगन भी लिखा गया है। इस पोस्टर बाजी से जंगलों से सटे सुदूरवर्ती गांव के लोगों में काफी दहशत का माहौल है। लोग पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की मांग कर रहे हैं; ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी या फिर अप्रिय घटना को नक्सली अंजाम न दें, क्योंकि डुमरी प्रखंड अति नक्सल प्रभावित इलाके में से एक है। यहां पर हमेशा से नक्सलियों का गढ़ माना जाता रहा है और इसका परिचय नक्सलियों ने बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम देकर दिया है। इसलिए इस पोस्टर बाजी को पुलिस प्रशासन को हल्के में नहीं लेना चाहिए। हालांकि पोस्टर बाजी की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन दल बल के साथ स्कूल पहुंचे और स्कूलों से पोस्टर को हटाया गया। पुलिस भी अलर्ट हो गई है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse