टीम एबीएन, रांची। मारवाड़ी सम्मेलन के सत्र 2022 24 के द्विवार्षिक चुनाव में प्रांतीय अध्यक्ष के प्रत्याशी जमशेदपुर निवासी अशोक कुमार भालोटिया ने अग्रसेन भवन सभागार में प्रेस वार्ता आहूत किया। प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि विगत सत्र 2020 - 22 में प्रांतीय वरीय उपाध्यक्ष के रूप में इस विशाल संगठन में कार्य करने का अवसर मिला और यथासंभव मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का सदैव प्रयास किया है। आगे भी संगठन एवं समाज को मजबूत करने की दिशा में मैं हमेशा प्रयत्नशील रहूंगा। मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे समाज सेवा विरासत में मिली है और अपने पूर्वजों के पद चिह्नों पर चलते हुए समाज सेवा के क्षेत्र में अपना योगदान देने का प्रयास कर रहा हूं। आगामी प्रांतीय अध्यक्ष के प्रत्याशी हेतु अपने आपको सबके सामने रखते हुए अपनी योजनाओं को साझा कर रहा हूं। मैं समाज में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को आगे बढ़ाना मेरा मुख्य उद्देश्य है। समाज में शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार दिलाने का प्रयास करना एवं उच्च शिक्षा के लिए न केवल प्रेरित करना उन्हें वित्तीय सहायता करने का संकल्प लिया है। टूटते वैवाहिक संबंधों को रोकने एवं समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का सतत प्रयास करना है। इसके अलावा परिस्थितियों के अनुसार सही निर्णय लेकर प्रांत एवं संगठन को नई दिशा देने का प्रयास करना रहेगा। समाज के सभी बंधुओं से निवेदन है कि मुझे नेतृत्व करने के लिए आप सबका सहयोग एवं समर्थन मुझे प्राप्त होगा, यह मुझे पूरा विश्वास है। संवाददाता सम्मेलन में अशोक भालोटिया, पूर्व अध्यक्ष राजकुमार केडिया, पूर्वी सिंहभूम जिला मंत्री अरुण गुप्ता, जिलाध्यक्ष अशोक मोदी, प्रांतीय उपाध्यक्ष उमेश शाह, संयुत महामंत्री कौशल राजगढ़िया विष्णु सेन, शिव शंकर साबू, प्रदीप बाकलीवाल, बजरंग लाल अग्रवाल अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse