टीम एबीएन, धनबाद/रांची। धनबाद डिस्ट्रिक्ट योगासन सपोर्ट एसोसिएशन अगले माह 27 एवं 28 अगस्त को जिला योगासन प्रतियोगिता का आयोजन करायेगा। इस प्रतियोगिता में पूरे धनबाद जिला से लगभग 300 खिलाड़ियों की भाग लेने की संभावना है। पूरे कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपादित करने के लिए जिला कमेटी की एक आवश्यक बैठक सनी फिटनेस जिम स्टील गेट धनबाद में संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता करते हुए परीक्षित पांडे ने पूरे प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न प्रकार की कमेटियों को बनाने का सुझाव दिया, ताकि सभी कामों को बांट कर किया जा सके और पूरी प्रतियोगिता सुचारू ढंग से संपन्न हो प्रतियोगिता स्थल के संबंध में पत्र के माध्यम से विद्यालयों को जानकारी प्रदान कर दी जायेगी। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान धनबाद जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संरक्षक परीक्षित पांडे, मंजीत सिंह भंगू, अध्यक्ष मनोज सिंह, नेहा कपूर, आरती कुमारी सिंह, सत्यम कुमार, डॉ शैलेश कुमार, दीपांकर बरारी, प्रियंका कुशवाहा, जसपाल सिंह, सुनील कुमार, अश्विनी शर्मा, रंजीत कुमार सहित संघ के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। समस्त कार्यक्रम की जानकारी धनबाद डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव विपिन कुमार पांडेय ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse