ग्रीन कोडरमा, क्लीन कोडरमा : आदर्श मवि में शिक्षकों व बाल सांसदों ने लगाये दर्जनों पौधे

 

टीम एबीएन, कोडरमा। हमारा जिला एक बेहतर, स्वच्छ और हरा भरा हो, इस दिशा में उपायुक्त आदित्य रंजन के नेतृत्व में ग्रीन कोडरमा, क्लीन कोडरमा अभियान चलाया जा रहा है। आज इसी क्रम में आदर्श मध्य विद्यालय, कोडरमा में शिक्षकों एवं बाल सांसदों द्वारा विद्यालय परिसर में दर्जनों पौधे लगाए गए। इस दौरान शिक्षकों द्वारा मौके पर उपस्थित बच्चों को साफ- सफाई और आस पास पेड़ पौधे लगाने की महत्ता बताई गई। उन्हें विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि सिर्फ आसपास साफ-सफाई रखने से ही हम कई बीमारियों से बच सकते हैं। साथ ही साथ पेड़ पौधे लगाने से भी हमें कई फायदे भी मिलते हैं। अगर हम ओषधीय पौधे लगायेंगे तो उसके इस्तेमाल से हम निरोग और स्वस्थ रह सकते हैं वहीं फलदार वृक्ष बड़े होने पर हमें फल और छाया देंगे। इसीलिए अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने चाहिए और उनके देखभाल की भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। साथ ही बच्चों से अपने घरों में व आसपास पेड़ पौधे लगाने को कहा। विदित हो कि वैसे कार्यालय या संस्थान जो सर्वाधिक स्वच्छ औ? जहां अधिकतम संख्या में पौधे लगाये जायेंगे। संबंधित विभाग के पदाधिकारी/ कर्मी/ शिक्षक/ चिकित्सकों व अन्य को जिला प्रशासन द्वारा 15 अगस्त को सम्मानित किया जायेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse