झारखंड में कोरोना : सोमवार को मिले 118 नये मरीज, एक्टिव केस 1036

 

टीम एबीएन, रांची। 18 जुलाई यानी सोमवार को झारखंड में 7562 सैंपल की जांच में कोरोना संक्रमण के 118 नये मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सोमवार को राज्य में 118 नये संक्रमित मिले हैं। इसमें सबसे अधिक मरीज रांची के हैं। इसके बाद राज्य में में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 1036 हो गयी है। झारखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ गई है और दिन प्रतिदिन मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। स्थिति यह है कि 7 जुलाई को 102, 8 जुलाई को 132, 9 जुलाई को 125, 10 जुलाई को 70, 11जुलाई को 129, 12 जुलाई को 162, 13 जुलाई को 189, 14 जुलाई को 190, 15 जुलाई को 166, 16 जुलाई को 190, 17 जुलाई को 58 मरीज मिले हैं। 18 जुलाई को सबसे अधिक 38 मरीज रांची में मिले हैं। वहीं जमशेदपुर में 11, बोकारो में 19, देवघर में 25, धनबाद में 2, गोड्डा में 6, गुमला में 2, हजारीबाग में 5, खूंटी में 1, कोडरमा में 3, लोहरदगा में 2, रामगढ़ में 1 और पश्चिमी सिंहभूम में 3 मरीज मिले हैं। हालांकि, राज्य में 127 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होकर घर भी लौटे हैं। इसमें बोकारो में 5, देवघर में 11, धनबाद में 5, जमशेदपुर में 6, गोड्डा में 17, गुमला में 5, हजारीबाग में 13, कोडरमा में 2, लातेहार में 3, पलामू में 1, रामगढ़ में 2, सरायकेला में 1, पश्चिमी सिंहभूम में 1 और रांची में 54 मरीज शामिल हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse