कोलकाता : 21 वर्षीय मॉडल ने की खुदकुशी, तीन माह में तीसरा मामला

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 21 वर्षीय मॉडल के आत्महत्या का मामला सामने आया है। उसकी पहचान पूजा सरकार के रूप में हुई है। वह नार्थ 24 परगना में गोबर्दन कॉलेज में प्रथम वर्ष की छात्रा थी और दक्षिण कोलकाता में किराये के मकान में रहती थी। पुलिस के मुताबिक, तीन महीने में मॉडल की आत्महत्या का यह तीसरा मामला है। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला कि शनिवार शाम को वह महिला मित्र से मिलने के लिए रेस्तरां में गई थी। वहां से लौटने के बाद आधी रात को फोन आया, जिसके बाद उसने अपने आप को कमरे में बंद कर लिया। उसकी दोस्त ने बार-बार दरवाजा खोलने की कोशिश, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर पुलिस को मामले की सूचना दी। दरवाजा जब तोड़ा गया तो उसका शव कमरे की छत से लटका मिला। शव को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस ने दोस्त से पूछताछ की है, जिसने आरोप लगाया है कि पूजा के पुरुष दोस्त ने मौत से पहले मिलने के लिए बुलाया था। हालांकि, पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि मई माह में भी दो मॉडल आत्महत्या कर चुकी हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse