टीम एबीएन, रांची। डॉ रामदयाल मुंडा कला भवन, खेलगांव, रांची में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में जेपीएससी से सातवीं से दसवीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से अनुशंसित अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नियुक्ति पत्र सौंपा। बताते चलें कि जेपीएससी प्रतियोगिता परीक्षा 2021 में उत्तीर्ण 252 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देना था। ये सभी 7वीं से 10वीं लोक सेवा आयोग परीक्षा में सफल हुए थे। नियुक्ति के बाद ये पदाधिकारी शासन चलाने में सरकार की मदद करेंगे। ज्ञात हो कि झारखंड में पहली बार इतने कम समय में जेपीएससी परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ है। इस बार जेपीएससी ने 251 दिनों में परीक्षा आयोजन से लेकर परिणाम के प्रकाशन का कार्य पूरा कर लिया। 7वीं से 10वीं लोक सेवा आयोग परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का चयन झारखंड प्रशासनिक सेवा, झारखंड पुलिस सेवा, झारखंड नगर पालिका सेवा, झारखंड शिक्षा सेवा, झारखंड श्रम नियोजन, सेवा झारखंड रजिस्ट्रेशन सेवा एवं अन्य सेवाओं के लिए हुआ है। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद इनको प्रशिक्षण दिया जाएगा, बाद में ये आवंटित जगह पर अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse