टीम एबीएन, रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के राजनीतिक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा और कुछ अन्य के खिलाफ लगभग 18 स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। साहिबगंज जिले और इसके बरहेट और राजमहल जैसे शहरों में छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि करीब 18 स्थानों पर छापेमारी की जा रही है और यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धाराओं के तहत की जा रही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse