हज़ारीबाग़ : व्यवसायी की हत्या से शहर में सनसनी

 

टीम एबीएन, हजारीबाग। सदर थाना क्षेत्र के गुरु गोविंद सिंह रोड में प्लाईवुड कारोबारी सुजीत देव की निर्मम हत्या से सनसनी फ़ैल गयी। अपराधियों ने घटना को अंजाम गुरुवार की देर रात उनके घर में घुस कर दिया। शरीर पर कई बार चाकू से वार किए गए हैं। हत्या के बाद अपराधी बाहर से गेट पर ताला जड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना सुजीत देव के बड़े भाई अजीत देव ने पुलिस को दी। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को करीब 10 बजे के रात बाद से ही सुजीत देव का फोन बंद आ रहा था। वे अकेले ही रहते थे। सुबह गेट में बाहर से ताला लगा होने पर परिजनों को आशंका हुई और फिर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद उनकी हत्या के बारे में सभी को जानकारी हुयी। मौके पर पहुंची पुलिस को सीढ़ियों पर खून के निशान मिले हैं। पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी और डीवीआर के साथ भी अपराधियों ने छेड़छाड़ की है। छानबीन के लिए कमरे को सील कर दिया गया है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse