एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के प्रशंसकों की सूची लंबी है। इस सूची में सीएसके थ्रोडाउन विशेषज्ञ कोंडप्पा राज पलानी भी हैं, जिन्होंने हाल ही में यूएई में धोनी के साथ अपनी पहली मुलाकात के बारे में खुलासा किया। धोनी ने साल 2020 में आईपीएल के शुरू होने से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया, साथ ही आईपीएल की तैयारी के लिए नेट प्रैक्टिस में जुट गए। पलानी ने कहा कि जब शिविर शुरू हुआ तो धोनी संन्यास ले चुके थे और उन्हें नेट्स में कुछ अभ्यास की जरूरत थी जिसके लिए उन्हें (पलानी) बुलाया गया था। पलानी ने कहा कि नेट्स में हर कोई धोनी के संन्यास के बारे में ही बात कर रहा था और स्टीफन फ्लेमिंग और हसी ने कहा कि धोनी को सावधानी से गेंदबाजी करना। सीएसके की वेबसाइट पर बोलते हुए पलानी ने कहा, "जब धोनी ने संन्यास लिया तो फि उसके बाद पहली बार कैंप शुरू हुआ। तब मैंने धोनी को पहली बार देखा था। उन्होंने पूछा कि क्या आप गेंद फेंकने को तैयार हैं। मैंने हां कहा। उन्होंने मुझे बॉलिंग करने के लिए कहा। इसके बाद टीम खुश हुई। नेट गेंदबाज उनके संन्यास की बात कर रहे थे। दो या तीन सप्ताह के बाद वह बगल में खेलने के लिए आए थे। हर कोई आ रहा था। पलानी ने कहा, फ्लेमिंग, हसी और सभी ने कहा कि धोनी आ रहे हैं और मुझे सावधानी से गेंदबाजी करने के लिए कहा। मैंने पहली दो गेंद वाइड थी। फिर अगली गेंद फुल टॉस फेंक की। यह देख धोनी मेरे पास आए और मुझे कहा मेरी तरफ देखना बंद करो और गेंदबाजी करो। उन्होंने मुझे स्वाभाविक रूप से खेलने के लिए कहा। फिर इसके बाद मैंने जहां चाहा वहां गेंदबाजी करना शुरू कर किया और फिर धोनी बहुत खुश हो गये। उसके बाद से वह मुझे हर दिन मेरे नाम लेकर मुझे पुकारने लगे। बता दें कि आईपीएल 2022 में सीएसके प्लेआॅफ के लिए क्वालीफाई करने में विफल रहा और ऐसा पहली बार हुआ था। हालांकि, उन्होंने 2021 में चौथी बार ट्रॉफी अपने नाम की, लेकिन आईपीएल 2022 में सीएसके के लिए फिर से वही कहानी थी क्योंकि वे अंक तालिका में 9वें स्थान पर रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse