एबीएन सेंट्रल डेस्क। ओडिशा के पुरी जगन्नाथ मंदिर के सामने एक दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया गया। दरअसल, यहां मंगलवार को कुछ बाइक सवार बदमाशों ने एक पुजारी के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। हालांकि पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। एसपी कंवर विशाल सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया गया है। हत्या के पीछे व्यक्तिगत दुश्मनी लग रही है। फिलहाल आगे की जांच की जारी है। मृतक युवक की पहचान शिवराम पात्रा के रूप में हुई। शिवराम एक मंदिर के पुजारी हरचंदी तालुचा शाही का बेटा है। वहीं, एसपी कंवर विशाल सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान चंदन बारिक के रूप में हुई है। हत्या में इस्तेमाल किये गए हथियार को भी बरामद कर लिया गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse