कोडरमा : होल्डिंग टैक्स पुनर्निर्धारण के आर-पार की लड़ाई लड़ेगी नागरिक सुरक्षा संघर्ष समिति

 

टीम एबीएन, कोडरमा। झारखण्ड राज्य में होल्डिंग टैक्स में हुए बढ़ोतरी के विरोध में नागरिक सुरक्षा संघर्ष समिति की एक बैठक स्थानीय कृष्णा होटल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी लक्ष्मण जी यादव ने की जबकि संचालन मनोज सहाय पिंकू ने किया। बैठक में होल्डिंग टैक्स बढोतरी के अलावा भी कई ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे लक्ष्मण जी यादव ने कहा कि कोडरमा में झारखण्ड सरकार द्वारा निर्धारित किए (सर्किल) अंचल रेट झारखंड के अन्य जिलों के मुकाबले 3 से 4 गुना तक अधिक है, जो सरासर अन्याय है। उन्होंने कहा कि इसको वापस लेने को लेकर जल्द ही नागरिक सुरक्षा संघर्ष समिति उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेगी जबकि होल्डिंग टैक्स पुन निर्धारण हेतु आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। मौके पर मौजूद डॉ रामसागर सिंह ने कहा कि संघर्ष समिति जन जागरण के माध्यम से आम लोगों के घर-घर जाकर अपील करेंगे कि इस आंदोलन में वे भी हमारा सहयोग करें।कहा कि जब तक इस व्यवस्था को वापस नहीं लिया जाता है तब तक प्रशासन होल्डिंग टैक्स वसूली को स्थगित रखे। बैठक को पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष उमेश सिंह, समाजसेवी अरशद खान पार्षद बालगोविंद मोदी प्रेम प्रकाश , अनुराग सिंह,रोहित जयसवाल , अभिजीत दीप, विनोद विश्वकर्मा प्रेम कुमार पांडे, प्रदीप सुमन ,उपेंद्र सिंह, दामोदर यादव ,डॉ सुजीत राज ,विनेश छाबड़ा, विनय सिन्हा बेलू सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित करते हुए एक स्वर में बढ़े हुए होल्डिंग टैक्स के विरोध में व्यापक जन आंदोलन एवं विरोध मार्च हेतु विचार रखा।वक्ताओं ने कहा कि अगर सरकार जल्द इस अध्यादेश को वापस नहीं लेती है तो संघर्ष समिति आंदोलन के लिए अग्रसर होगी। समिति के सचिव मनोज शाह ने कहा कि नगर पंचायत चुनाव के उपरांत आगामी 31 मई को संघर्ष समिति की अगली बैठक में आंदोलन एवं विरोध मार्च की भी तिथि तय की जाएगी जिसमें सभी सम्मानित वार्ड पार्षद एवं वार्ड वार पदाधिकारियों को शामिल होने हेतु अनुरोध किया जाएगा। मौके पंकज वर्णवाल, नरेंद्र भदानी, अमरजीत सिंह छाबड़ा, अनुराग सिंह, मनीष सूद, जहीरूद्दीन, चरणजीत सिंह, नंद राय, विशाल सिंह, अनिल सिंह दिनेश सिंह पंकज सिंह संत मोदी महेश् वर्णवाल सुरेश भगत कुंदन सिंह नवीन कुमार रामवृक्ष सिंह, विजय मिश्रा दिलीप कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse