एबीएन हेल्थ डेस्क। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के मामलों में कमी आई है। इस दौरान 2288 नए केस मिले वहीं 3044 लोग स्वस्थ हुए। सक्रिय केस 766 घटकर 19637 हो गए हैं। सोमवार को बीते 24 घंटे में देश में 3207 नए केस मिले हैं, जबकि 29 मौतें हुई थीं। मंगलवार सुबह आठ बजे अपडेट कोरोना आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 3044 लोग महामारी से उबर गए। दैनिक सकारात्मकता दर 0.47 फीसदी है। 10 और लोगों की मौत के कारण देश में कुल मृतक संख्या 5,24,103 हो गई है। देश में कुल संक्रमितों की संख्या अब बढ़कर 4,31,07,689 हो गई है। कुल संक्रमित संख्या में सक्रिय केस को देखें तो यह 0.05 फीसदी है। वहीं, देश का राष्ट्रीय रिकवरी रेट 98.74 है। साप्ताहिक पॉजिविटी दर 0.79 फीसदी है तो कोरोना से मृत्यु दर 1.22 फीसदी है। देश में अब तक 4,25,63,949 लोग महामारी से मुक्त हो चुके हैं। कोरोना के खिलाफ जंग के तहत टीकाकरण जारी है। अब तक 190.50 खुराक दी जा चुकी है। दूसरी लहर के बाद गंभीर हुआ पोस्ट कोविड प्रभाव : बीते वर्ष कोरोना महामारी की दूसरी लहर आने के बाद पोस्ट कोविड से जुड़े मामले गंभीर होने की आशंका है। वैज्ञानिक तौर पर इसे साबित करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के विशेषज्ञों ने एक चिकित्सीय अध्ययन भी शुरू किया है। इसके तहत 1300 से भी अधिक लोगों को अध्ययन में शामिल किया जाएगा। नई दिल्ली स्थित मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के इस अध्ययन को क्लीनिकल ट्रायल रजिस्ट्री ऑफ इंडिया (सीटीआरआई) पर पंजीयन भी मिला है। डॉक्टरों का कहना है कि साल 2020 में जब पहली बार कोरोना महामारी सामने आई तो उस दौरान एम्स सहित कुछ संस्थानों ने पोस्ट कोविड मामलों को लेकर चिकित्सीय अध्ययन किया था। जबकि पहली से ज्यादा घातक लहर दूसरी बार आई जब डेल्टा वैरिएंट की वजह से अस्पतालों में भर्ती दर और मृत्युदर कई गुना बढ़ी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse